देश

जंगीपुर में पिता-पुत्र की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार; घर के भीतर घुसकर चाकू से किया था कई बार हमला

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में पिता-पुत्र की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पिता-पुत्र की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने उनके घर में लूटपाट की और दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया।

Image

बंगाल पुलिस

Photo : ANI

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में पिता-पुत्र की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पिता-पुत्र की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कालू नादाब और दिलदार नादाब के तौर पर हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिता-पुत्र की हत्या के आरोपियों को बीरभूमि के मुरारी और मुर्शिदाबाद के सूती से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिता-पुत्र की हुई थी हत्या

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया था कि हिंसा प्रभावित शमसेरगंज क्षेत्र में जाफराबाद स्थित एक घर में पिता और पुत्र के शव बरामद किए गए जिनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे। दोनों अपने घर के अंदर अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने लगाए थे गंभीर आरोप

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने उनके घर में लूटपाट की और दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि एक अन्य घटना में शमसेरगंज प्रखंड के धुलियान में एक अन्य व्यक्ति को गोली मार दी गई। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बांग्लादेश से सटे कई इलाकों से आगजनी और हिंसा की खबरें सामने आई हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article