मुंबई

Ranveer Allahbadia Controversy: अपूर्वा मखीजा सहित सात व्यक्तियों के बयान दर्ज, एक-दो दिन में पेश हो सकते हैं इलाहाबादिया

Ranveer Allahbadia Controversy: मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" पर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ अपूर्वा मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मखीजा, अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इलाहाबादिया के मैनेजर समेत कम से कम सात लोग पुलिस के सामने पेश हुए हैं और बयान दर्ज कराए हैं।

Image

रणवीर इलाहाबादिया (फोटो साभार: @BeerBicepsGuy)

Photo : Twitter

Ranveer Allahbadia Controversy: मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" पर रणवीर इलाहाबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ अपूर्वा मखीजा समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि एक या दो दिन में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इलाहाबादिया के शहर की पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है।

गुवाहाटी पुलिस ने 4 खिलाफ दर्ज किया मामला

एक अधिकारी ने कहा कि विवाद के सिलसिले में एक मामले की जांच के लिए असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई में है। उन्होंने कहा कि टीम बुधवार को खार थाने पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को इलाहाबादिया और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इलाहाबादिया और "इंडियाज गॉट लेटेंट" की मेजबानी करने वाले हास्य कलाकार समय रैना समेत 40 से अधिक लोगों को तलब किया है।

सात लोगों ने दर्ज कराए बयान

साइबर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पिछले एपिसोड में भाग लेने वाले 'गेस्ट' और 'जज' समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मखीजा, अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इलाहाबादिया के मैनेजर समेत कम से कम सात लोग पुलिस के सामने पेश हुए हैं और बयान दर्ज कराए हैं।

उन्होंने बताया कि इलाहाबादिया समेत शेष लोगों के बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि जो लोग शहर से बाहर हैं, उनके भी एक-दो दिन में पुलिस के सामने पेश होने की संभावना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 1.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले इलाहाबादिया ने माता-पिता और यौन संबंधों के बारे में टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article