मुंबई

Thane News: कल्याण कोर्ट परिसर में कैदियों ने पुलिस पर किया हमला, गाड़ी में जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद, एक पुलिसकर्मी घायल

Thane News: ठाणे जिले के कल्याण कोर्ट परिसर में चार कैदियों ने गाड़ी में कम जगह को लेकर पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस की टीम आरोपियों के खिलाफ ने हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर केस दर्ज किया।

Image

कल्याण कोर्ट परिसर में कैदियों ने पुलिस पर किया हमला (फोटो - iStock)

Thane News: ठाणे के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कल्याण के कोर्ट परिसर में कैदियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। कैदियों के इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें यह घटना तब हुई जब पुलिस 8 आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेशी के बाद वापस आधारवाड़ी जेल ले जा रही थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गाड़ी में बैठने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल ले जाने के लिए एक गाड़ी बुलाई गई थी। गाड़ी में जगह कम होने के कारण पुलिस ने कुछ कैदियों को पीछे की तरफ बैठने को कहा। इस बात से नाराज हुए चार कैदियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर आरोपियों की पहचान आकाश वाल्मीकि, गणेश उर्फ शालू मरोठिया, योगींदर उर्फ भोलू धरमवीर मरोठिया और विवेक शंकर यादव के रूप में की है। इन चारों के खिलाफ पुलिस की टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला

आरोप है कि इन कैदियों ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा और उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। इस तरह की घटनाएं पुलिस की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और यह दिखाती हैं कि कैसे अपराधी कानून के प्रति बेखौफ हो गए हैं और कानूनी कार्रवाई में बाधा डाल रहे हैं।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article