Mumbai News: महाराष्ट्र, जहां गाय को राज्यमाता का दर्जा मिला हुआ है, वहा्ं से नवरात्रि के पावन अवसर पर गो-रक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गौरक्षकों ने नासिक के पास धावा बोलते हुए कसाइयों के अड्डे से लगभग 70 मवेशियों को मुक्त कराया। इनमें 5 गायें और 6 बछड़े भी शामिल हैं।
मवेशी तस्करी रैकेट पर छापा
जानकारी के मुताबिक यह पूरा रैकेट मुंबई, भिवंडी और पड़घा जैसे इलाकों में गोमांस की सप्लाई के लिए सक्रिय था। शिकायत मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता रूपेश दुबे और गौरक्षक दल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान कई मवेशियों को गाड़ियों में ठूंसकर ले जाते हुए पाया गया।
5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मवेशी तस्करी और अवैध वध से जुड़े गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अवैध मवेशी कारोबार पर कड़ा संदेश जाएगा।
महाराष्ट्र में गोहत्या पर प्रतिबंध
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा प्राप्त है और राज्य में गोहत्या पर कड़ा प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद अवैध मवेशी व्यापार और गोवध की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं, जो प्रशासन और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।
