मुंबई

उद्धव-राज के एक होने की कयासों के बीच, प्रकाश महाजन ने रख दी गठबंगधन के लिए ये शर्त

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के वरिष्ठ नेता प्रकाश महाजन ने गठबंधन के अटकलों के बीच शिवसेना UBT के लिए एक शर्त रख दी है और साथ में यह भी कहा है कि उद्धव गुट को इसपर गंभीरता दिखानी होगी।

Image

मनसे-शिवसेना (UBT) की अटकलों के बीच बड़े नेता ने रख दी शर्त (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Maharashtra Politics: छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन ने शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) और मनसे के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा की है। बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों भाइयों के बीच एका होने की बातें चल रही हैं। इसपर महाजन ने कहा कि अगर शिवसेना (UBT) वास्तव में गठबंधन के लिए गंभीर है, तो आदित्य ठाकरे को राज ठाकरे से मिलकर बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी ‘उचित’ कद के किसी नेता को इस गठबंधन पर चर्चा के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के पास जाना चाहिए यदि किसी छोटे नेता को बातचीत के लिए भेजा जाता है, तो राज ठाकरे भी उसी स्तर के नेता को भेजेंगे। महाजन ने आदित्य ठाकरे से आग्रह किया कि वे आगे आकर राज ठाकरे के विचारों को समझें, जिससे दोनों पक्षों के बीच गंभीरता का एहसास हो सके। अगर वे गंभीर हैं, तो इस संबंध में नेतृत्व करने में कोई समस्या नहीं है

आदित्य ठाकरे, जो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं, उन्होंने मंगलवार को कहा था कि यदि कोई महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए साथ आना चाहता है, तो वे भी सहयोग के लिए तैयार हैं। महाजन ने भी ठाकरे भाइयों के बीच इस संभावित सुलह के प्रयोग को सकारात्मक बताया और कहा कि अगर वे गंभीर हैं, तो इस संबंध में नेतृत्व करने में कोई समस्या नहीं है, मनसे ने पहले भी ऐसे प्रयोग किए हैं।

दूसरी तरफ उद्धव और राज ठाकरे ने छोटे मुद्दों को नजरअंदाज करने का संकेत दिया है, जिससे यह संभावना बढ़ गई है कि वे लगभग दो दशकों के मतभेदों के बाद दोनों भाई एक साथ आ सकते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article