मुंबई

Mumbai: आर्ट गैलरी में देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर; हिन्दू संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत

मुंबई के कुलाबा स्थित मस्कारा गैलेरी में एक आर्ट एग्जिबिशन के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है। प्रदर्शनी में हिंदू देवी–देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीरें लगाए जाने पर हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Image

तस्वीर में आरोपी चित्रकार

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई के कुलाबा में स्थित मस्कारा गैलेरी में एक आर्ट एग्जिबिशन के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर लगाए जाने का मामला सामने आया है। गैलरी में भगवान शिव और मां काली की ऐसी पेंटिंग लगाई गई थी जिसे देखकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया।

हिंदू संगठनों ने की शिकायत

24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अश्लील तस्वीर लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद कई हिंदूवादी संगठनों ने इसकी शिकायत कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया।

वकील ने दर्ज कराया मामला

इस विवादित पेंटिंग के खिलाफ मुंबई के वकील विशाल नाख्वा ने कोलाबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेंटर और गैलरी मालिक पर मामला दर्ज किया है।

आर्टिस्ट और गैलरी मालिक के खिलाफ FIR

कोलाबा पुलिस ने 26 सितंबर को IPC की धारा 294, 295 और 295A के तहत टी वेंकन्ना (T Venkanna) नाम के पेंटर और मस्कारा गैलरी के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस जांच जारी

मामले को लेकर फिलहाल गैलरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस संबंधित आर्टवर्क, गैलरी आयोजकों और कलाकार से पूछताछ कर रही है। हिंदू संगठनों ने इस घटना को धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article