मुंबई

Crime: मुंबई एयरपोर्ट पर कूड़ेदान में मिली नवजात शिशु की डेडबॉडी, CCTV खंगाल रही पुलिस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित टछत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट के शौचालय में लगे एक कूड़ेदान से एक नवजात शिशु की डेडबॉडी बरामद की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शौचालय में लगे एक कूड़ेदान से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश में जुटी है, जिसने सहार इलाके में स्थित टी2 के नाम से मशहूर हवाई अड्डे के अंदर एक दिन के बच्चे को फेंका था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.30 बजे हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मचारियों को शौचालय के कूड़ेदान में नवजात शिशु के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस हवाई अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि सुराग मिल सके।

पुलिस अस्पतालों, आश्रय गृहों व अनाथालयों से भी संपर्क में है और मामले को सुलझाने के लिए हाल ही में हवाई अड्डे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के विवरण की जांच में जुटी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article