मुंबई

Airport: खुलने वाले हैं 2 नए हाईटेक एयरपोर्ट, इस महीने से मिलेगी फ्लाइट सेवा; उद्घाटन की आ गई तारीख

एएआई ने नवी मुंबई और नोएडा हवाई अड्डों के लिए डिजाइन और उड़ान प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। ये दोनों हाईटेक एयरपोर्ट इसी साल अप्रैल से लोगों को फ्लाइट सेवा उपलब्ध कराएंगे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

मुंबई: देशभर में एयरपोर्ट की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। जो हवाई अड्डे निर्माण प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, उन्हें अब खोलने की तारीख भी सामने आ गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नवी मुंबई और नोएडा में चालू होने वाले दो नए हवाई अड्डों के लिए हवाई क्षेत्र की डिजाइन और उड़ान प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दोनों इस साल अप्रैल से चालू होने वाले हैं।

ऐसे डिजाइन हुए हैं एयरपोर्ट

प्राधिकरण ने कहा कि खासतौर पर देश के कुछ सबसे व्यस्त विमानन केंद्रों के पास स्थित हवाई अड्डों के लिए हवाई क्षेत्र की डिजाइन एवं उड़ान प्रक्रियाओं का पूरा होना एएआई की विशेषज्ञता को दर्शाता है। इससे इन नए हवाई अड्डों पर परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन प्रक्रियाओं को उड़ान दक्षता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। बयान में कहा गया कि बोइंग के विशेषज्ञों ने नए हवाई अड्डों के लिए आगमन और प्रस्थान प्रोटोकॉल का आकलन और पुष्टि करने के लिए एएआई उड़ान प्रक्रिया डिजाइन टीम के साथ सहयोग किया।

नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग सेवा मार्च के बाद से शुरू होने की खबर है। फिलहाल, फरवरी के दूसरे सप्ताह से टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने की तैयारी पर ब्रेक लग गया है। क्योंकि, व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयरोड्रम लाइसेंस अभी तक नहीं मिला है। लिहाजा, मार्च तक इसका लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। लाइसेंस मिलने के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय, घरेलू और कार्गो फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो सकेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article