मुंबई

Thane: मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरे कई यात्री; 4 की मौत

ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT से लखनऊ जा रही एक से कई यात्री ट्रैक पर गिर पड़े। शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 से 12 यात्री चलती ट्रेन से गिर गए हैं। 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर कई यात्री ट्रेन से गिरे (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Mumbra Railway Station Accident: ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन में एक हादसे की खबर आ रही है। जहां CSMT से लखनऊ जा रही एक ट्रेन से 10 से 12 यात्री ट्रैक पर गिर गए। हादसे की वजह ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यात्री दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हैं।

4 लोगों की मौत

सोमवार को मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर लखनऊ की ओर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (12534) ट्रेन से कई यात्री ट्रैक पर गिर गए, कई लोगों के हताहत होने की खबर है। माना जा रहा है कि यह दुर्घटना ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय यात्री दरवाजे से लटके हुए थे। हादसे में 4 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है और कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। सेंट्रल रेलवे ने अब तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे।

अधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए।

जांच की उठ रही मांग

ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सदस्य नरेश म्हास्के ने यात्रियों की मौत की जांच की मांग की। उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘घटना के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। यात्री कैसे गिरे... क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ, सभी संभावित कारणों की जांच होनी चाहिए।’’ म्हास्के ने कहा, ‘‘अगर भीड़ भरी लोकल ट्रेन होती तो समझ में आता। लेकिन इस मामले में यह हादसा चलती एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है।’’

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस से अचानक इतने सारे लोगों के बाहर गिरने और दिल दहला देने वाली यह दुर्घटना गंभीर है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article