मुंबई

Mumbai Weather: मुंबई में भारी बारिश का कहर! इन इलाकों में अलर्ट, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मुंबई में लगातार बारिश का दौर जारी है। कल रात भी यहां भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं आज भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना दर्ज की गई है। वहीं विभाग ने कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। आइए जानें आज कैसा रहेगा मौसम-

Image

मुंबई का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में बारिश का कहर
  • भारी बारिश को लेकर alert
  • जानें इस हफ्ते का मौसम

Mumbai Weather: लगातार हो रही बारिश से मुंबई का हाल बेहाल है। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। जिस वजह से लोगों की जिंदगी पर भी इसका काफी असर पड़ा है। जगह-जगह जलभराव से भी लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज 8 जुलाई को भी मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार आज 1 से 7 बजे तक छह घंटे की अवधि में अलग-अलग जगहों पर 300mm से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और उप नगरीय रेल सेवाएं बाधित हुईं हैं।

बारिश से परेशान लोग

विभाग के मुताबिक आज भी भारी बारिश की संभावना है। छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए, मुंबई (बीएमसी क्षेत्र) के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। किया गया है।

जानें कैसा रहा मौसम

कल रात से हुई बारिश के चलते मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरिवली कांदिवली सांताक्रुज विलेपार्ले अंधेरी के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। फिलहाल यहां सुबह से बारिश रुकी है। आज महज 6 घंटे में 300 mm बारिश रिकार्ड की गई है।

कैसा रहेगा 9 से 11 जुलाई का मौसम

विभाग ने मुंबई में 9 से 11 जुलाई को बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तेज हवाएं और गरज हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने मुंबई के आठ इलाकों में 8 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article