जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान जमकर बरसेंगे बदरा, 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की दस्तक के बाद से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग राजस्थान के मौसम को लेकर समय-समय पर अपडेट देता रहता है। विभाग ने आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें से 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

Image

राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसूनी बारिश जमकर बरस रही है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सभी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत है। राज्य के तापमान में भी कमी आई है। शनिवार को 40 डिग्री तापमान के बाद रविवार को हुई बारिश से पारा गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया। झमाझम हो रही बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरा होने से यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई से प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन 9 जिलों में जारी बारिश का अलर्ट

मौसम सम विभाग ने राजस्थान के 9 जिलों में 10 जुलाई से बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बूंदी, दौसा, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, करौली और सवाई माधोपुर शामिल हैं। विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने यहां बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 8 जुलाई को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, भरतपुर, धौलपुर, करौली में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, अलवर और अन्य जिलों में हल्की बारिश और बारिश की बौछार होने की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर मौसम केंद्र, जयपुर ने राजस्थान के 20 जिलों में बारिश, वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान