मुंबई

मुंबई पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, हमले के बाद भी पुलिसकर्मी की पकड़ रही मजबूत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 11:02 PM IST

हिस्ट्रीशीटर अजीम सलीम शेख पर चोरी, लूट, डकैती और मारपीट जैसे 7-8 गंभीर अपराध दर्ज है। आरसीएफ पुलिस के टीम को यह सूचना मिली थी कि अजीम अली शेख के चेंबूर के इस्लामपुरा आने की संभावना है। जिसके बाद आरसीएफ पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर किरण मंधारे, एसआई अनिल देवरे और कांस्टेबल खैरे और राउत की एक टीम बनाई।

Image

मुंबई में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मुंबई के आरसीएफ पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर ने जैसे ही इस आरोपी को दबोचा, उसने पुलिसकर्मी को मारना शुरू कर दिया। इसके बावजूद पुलिसकर्मी की पकड़ कमजोर नहीं हुई, जिसके बाद और पुलिसकर्मी पहुंच गए।

हिस्ट्रीशीटर अजीम सलीम शेख पर चोरी, लूट, डकैती और मारपीट जैसे 7-8 गंभीर अपराध दर्ज है। आरसीएफ पुलिस के टीम को यह सूचना मिली थी कि अजीम अली शेख के चेंबूर के इस्लामपुरा आने की संभावना है। जिसके बाद आरसीएफ पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर किरण मंधारे, एसआई अनिल देवरे और कांस्टेबल खैरे और राउत की एक टीम बनाई। वे सभी अपने लक्ष्य की तलाश में अलग-अलग दिशाओं में निकल पड़े।

शेख को भी इसकी भनक लग गई और वो रेल पटरी की ओर भाग निकला। सब-इंस्पेक्टर किरण मंधारे ने पीछा करने के बाद उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद जब शेख ने पुलिस पर काबू पाने और भागने की कोशिश की, तो पुलिस और आरोपी के बीच लड़ाई हो गई। जिसके परिणामस्वरूप दोनों पास के नाले में गिर गए। शेख ने एक पत्थर पकड़ा और उसे पीएसआई मंधारे के घुटनों पर मारना शुरू कर दिया, लेकिन मंधारे ने कम से कम 10 मिनट तक शेख को पकड़े रखा। शेख पर से अपनी पकड़ ढिली नहीं होने दी। इसके बाद और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

सब-इंस्पेक्टर किरण मंधारे के घुटने की चोट का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अजीम अली शेख के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने और उसकी ड्यूटी करने से रोकने के लिए एक नया मामला दर्ज किया है। साथ ही इस काम के लिए पुलिस टीम को सम्मानित भी किया गया है।

सर्वजीत सोनी की रिपोर्ट

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article