मुंबई

Mumbai Rain: मुंबई लोकल पर आंधी-बारिश का असर, ठाणे स्टेशन पर लगी ट्रेनों की कतार

mumbai local train update: मुंबई के आस-पास लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को सोमवार को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, बताते हैं कि ठाणे जिले में सिग्नल फेल हो जाने से मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं

Image

ठाणे जिले में सोमवार को सिग्नल फेल हो गया

KEY HIGHLIGHTS
  1. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सिग्नल फेल हो गया
  2. मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित
  3. ठाणे स्टेशन के दोनों ओर ट्रेनों की कतार लग गई

mumbai local train updated news : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सिग्नल फेल (local train signels fail) हो जाने से यहां मध्य रेलवे के मुख्य कॉरिडोर पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि ठाणे में सभी रेलवे लाइनों पर उपनगरीय क्षेत्रों में संचालित होने वाली ट्रेन सेवाएं सुबह 9.16 बजे कुछ तकनीकी कारणों से बाधित हो गईं।

प्रवक्ता ने कहा, 'ठाणे में सभी लाइनों पर सिग्नल फेल होने के कारण कल्याण (ठाणे में) और कुर्ला (मुंबई में) के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।'यात्रियों के अनुसार समस्या के कारण ठाणे स्टेशन के दोनों ओर ट्रेनों की कतार लग गई।

सुबह 10.15 बजे सिग्नल प्रणाली फिर से बहाल कर दी गई, जिसके बाद सभी लाइनों पर ट्रेनें सुचारू रूप से शुरू हो गईं।मध्य रेलवे के मुख्य मार्ग से जाने वाली ट्रेनों का उपनगरीय नेटवर्क दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण (ठाणे जिले में) और खोपोली (रायगढ़ में) तक फैला हुआ है। प्रतिदिन लाखों यात्री इन मार्गों पर यात्रा करते हैं।

बारिश से मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई और आसपास के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज हवाएं चलने और बारिश से मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर में बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया है। मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित

तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच एक एक खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं।मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि मेन लाइन पर उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।बेमौसम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं ठाणे जिले के कलवा और कुछ अन्य इलाकों में बिजली कटौती की सूचना मिली।

कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश

इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे शहरों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article