मुंबई

Mumbai Weather: मुंबई में आंधी-पानी ने ढाया कहर, पेट्रोल पंप पर गिरी होर्डिंग, 14 की मौत

Mumbai Weather: सबसे बड़ी घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके इलाके में घटी, जहां एक बड़ी हॉर्डिंग पेट्रोल पंप पर जा गिरी। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है और 74 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

Image

मुंबई में लोगों पर गिरी होर्डिंग

Mumbai Weather: मुंबई में सीजन की पहली आंधी और बारिश ने ही कहर मचा दिया है। आंधी इतनी तेज थी कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ने की खबर है। सबसे बड़ी घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके इलाके में घटी, जहां एक बड़ी हॉर्डिंग पेट्रोल पंप पर जा गिरी। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। 74 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

100 लोगों के दबे होने की आशंका

कहा जा रहा है कि होर्डिंग के नीचे 100 लोग दबे हो सकते हैं। जिसमें से करीब 74 लोगों को निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शाम चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।

अवैध रूप से लगाई गई थी होर्डिंग

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर में जिस होर्डिंग के कारण दुर्घटना हुई, वह अवैध तरीके से लगाया गया था। ईजीओ मीडिया द्वारा 4 होर्डिंग लगाए गए थे, 1 को हटा दिया गया है और बाकी 3 को हटाने के लिए बीएमसी ने नोटिस दिया है। इस मामले में बीएमसी की तरफ से भी केस दर्ज कराया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article