मुंबई

Mumbai: कुर्ला स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, लोकल ट्रेन पर गिरी हाई टेंशन वायर; 40 मिनट में सेवा फिर से बहाल

Mumbai News Today (मुंबई की खबर ): बीती रात मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया जब एक लोकल ट्रेन पर अचानक हाई टेंशन वायर गिर गया। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से 40 मिनट में मरम्मत कर सेवा बहाल कर दी गई, जिससे राहत की सांस मिली।

Image

कुर्ला स्टेशन पर टला हादसा

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया जब विद्याविहार स्टेशन से कुर्ला की ओर जा रही लोकल ट्रेन पर अचानक ऊपर से हाई टेंशन वायर टूटकर गिर गया। इस घटना से यात्रियों में डर का माहौल बन गया और अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा कारणों से ट्रेन को कुछ समय के लिए कुर्ला स्टेशन पर रोक दिया गया और अन्य ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 4 की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 40 मिनट के भीतर ओवरहेड वायर की मरम्मत कर ली। रात 11 बजे 'अप स्लो लाइन' पर लोकल सेवा दोबारा बहाल कर दी गई, जिससे यात्रियों को राहत मिली।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article