Mumbai News: पार्किंग समस्या को खत्म करने के लिए बीएमसी ने अहम फैसला लिया है। शहर में पार्किंग के बुनियादी ढांचे में सुधार के अपने प्रयासों के तहत बीएमसी ने ऑफ-स्ट्रीट और ऑन-स्ट्रीट पार्किंग लॉट पर भौतिक बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने की योजना बनाई है। बीएमसी की योजना पार्किंग लॉट पर लोगों की परेशानी को कम करना और ऑटोमेटेड सिस्टम स्थापित करने की है। जिसके तहत नगर निकाय बूम बैरियर लगाने से लेकर कैमरे और सेंसर लगाने तक पार्किंग लॉट पर भौतिक बुनियादी ढांचे में बदलाव करेगा।
ऑटोमेटेड सिस्टम पार्किंग लॉट पर ओवरचार्जिंग की परेशानी खत्म करने में भी मदद करेगा और वाहन चालकों को पार्किंग स्लॉट प्री-बुक करने में सक्षम बनाएगा। सिस्टम को किसी विशेष समय पर खाली स्लॉट को दिखाने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है और पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग की अनुमति भी दी जा सकती है।
