मुंबई

Mumbai: शहर में लगेंगे 52 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, ई-वाहन चालकों के लिए नासिक नगर निगम ने बनाई खास योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 04:29 PM IST

Mumbai News: नासिक में ई-वाहन (इलेक्ट्रिक वाहन) मालिकों को शहर भर में चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा मिलने वाली है। नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने शहर के कई इलाकों में 52 चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला किया है। इन सभी चार्जिंग स्टेशनों को लगाने की समय सीमा इस साल मार्च के आखिरी तक निर्धारित की गई है।

Image

नासिक में 52 चार्जिंग स्टेशन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ई-वाहन मालिकों को चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा
  • शहर के कई इलाकों में 52 चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला
  • नासिक नगर निगम शहर में लगाएगा ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन


Mumbai News: नासिक में ई-वाहन (इलेक्ट्रिक वाहन) मालिकों को सरकार की ओर से खास सुविधा मिलने वाली है। नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने शहर के कई इलाकों में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने का फैसला किया है। एनएमसी पूरे शहर में कुल 52 चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली है, जिसका फायदा बहुत जल्द ई-वाहन मालिकों को मिलने वाला है। इन सभी चार्जिंग स्टेशनों को लगाने की समय सीमा इस साल मार्च के आखिरी तक निर्धारित की गई है। इसके लिए एनएमसी ने चार्जिंग स्टेशनों के लिए पहले ही जगहों की पहचान कर ली है।

एनएमसी ने बताया है कि, 52 में से 35 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन-कैप) के तहत हासिल हुए धन का इस्तेमाल कर स्थापित किए जाएंगे। इस बाबत एनएमसी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, एन-कैप के तहत चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए नगर निगम को पहले ही 10 करोड़ रुपये की धनराशि दी जा चुकी है।

यूएनडीपी करेगी नासिक नगर निगम की मदद

इसके अलावा बाकि 22 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) धन उपलब्ध कराने पर सहमत हो गया है। अधिकारी ने बताया है कि, एनएमसी की ओर से यूएनडीपी को प्रस्तावित ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए 22 जगहों की एक सूची भेजी गई थी, जिसके बाद क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया था। अब ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने के लेकर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि, यूएनडीपी कई देशों में ऊर्जा दक्षता और जलवायु परिवर्तन सहित अलग-अलग क्षेत्रों में मदद करता रहता है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि

एनएमसी के मुताबिक, शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए, ई-वाहनों के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। एनएमसी ने पूरे शहर में कई चरणों में 106 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है क्योंकि लगातार वाहन चालकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में एनएमसी ने ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने का भी फैसला किया और इस उद्देश्य के लिए जल्द ही एक टेंडर भी जारी किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article