मुंबई

Mumbai Local को लगेंगे आधुनिकता के पंख, AC के साथ ही ऑटोमैटिक दरवाजे बनेंगे पहचान

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार मुंबई के माणुस को एक खास गिफ्ट देने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत, मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों को आधुनिक बनाया जाएगा और उन्हें एसी में बदला जाएगा।

Image

मुंबई लोकल में मिलेगी मेट्रो जैसी सुविधा (फोटो - AI Image)

आमची मुंबई की लोकल ट्रेनों में सुधार के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुंबई लोकल ट्रेनों को मेट्रो जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें पूरी तरह से एसी कोच और ऑटोमैटिक दरवाजे शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा में यह घोषणा की, जहां फडणवीस ने मुंबई के दैनिक यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का आश्वासन दिया। यह कदम 9 जून को हुई एक ट्रेन दुर्घटना के बाद उठाया गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। फडणवीस ने कहा कि खुले दरवाजों वाली भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेनों में दुर्घटनाएं होती हैं, जबकि मेट्रो ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे और एसी सुविधा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही इस योजना की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि नए कोच पुरानी ट्रेनों में फिट नहीं किए जाएंगे, बल्कि ये पूरी तरह से नए होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई लोकल के किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, ताकि आम यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

मुंबई लोकल ट्रेनें रोजाना 75 लाख यात्रियों को ढोती हैं, और इस बदलाव से विशेष रूप से सुबह और शाम के भीड़भाड़ वाले घंटों में यात्रा में सुधार होगा। इसके अलावा, फडणवीस ने अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी घोषणा की, जैसे कि कोलाबा-बीकेसी-आरे मेट्रो और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जो मुंबई और महाराष्ट्र की समुद्री और हवाई शक्ति को बढ़ाएंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article