मुंबई

Mumbai News: मुंबई लोकल में भारी भीड़ बनी जानलेवा, MSF जवान की ट्रेन से गिरकर मौत

मुंबई में महाराष्ट्र सुरक्षा बल के एक जवान गणेश जगदाले ड्यूटी पूरी करने के बाद दहिसर स्टेशन से नायगांव जा रहे थे। लोकल ट्रेन में भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के कारण उनका संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन (फाइल फोटो |istock)

Photo : iStock

Mumbai Train Accident: मुंबई लोकल की बढ़ती भीड़ के कारण शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाराष्ट्र सुरक्षा बल (MSF) के एक जवान की लोकल ट्रेन से नीचे गिरकर मौत हो गई। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के कारण वे चलती ट्रेन से गिर गए। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जाते समय हादसा

मृतक की पहचान महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान 31 वर्षीय गणेश जगदाले के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गणेश जगदाले दहिसर सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। शुक्रवार शाम को करीब 8 बजे उनकी ड्यूटी पूरी होने के बाद वे घर के लिए रवाना हुए। उन्होंने दहिसर स्टेशन से नायगांव जाने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ी।

भीड़ के कारण बिगड़ा संतुलन

ट्रेन में भारी भीड़ होने की वजह से गणेश दरवाजे के पास ही खड़े थे। तभी मीरा रोड और भायंदर स्टेशन के बीच ट्रेन में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वे ट्रेन से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद एक बार फिर मुंबई लोकल की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article