मुंबई

Mumbai News: चलती ट्रेन में स्टंट करना पड़ा भारी, एक ने खोया हाथ, दूसरे हुआ जख्मी

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 3, 2022, 02:16 PM IST

Mumbai Crime News: चलती ट्रेन में दो युवकों को स्टंट करना भारी पड़ गया है। दोनों जोगेश्वरी और अंधेरी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन में स्टंट कर रहे थे। इस दौरान दोनों ट्रेन से गिर गए। एक युवक का ट्रेन से हाथ कट गया, जबकि दूसरे के सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने अभी बयान दर्ज नहीं किया है।

Image

ट्रेन में स्टंट करने से गंभीर रूप से घायल हुए दो युवक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन में दो युवकों को स्टंट करना पड़ गया भारी
  • दोनों जोगेश्वरी और अंधेरी रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन में कर रहे थे स्टंट
  • एक युवक का ट्रेन से हाथ कट गया, जबकि दूसरे के सिर पर आई गंभीर चोट

Mumbai Crime News: कुछ युवक स्टंट करने की वजह से अपनी जान गंवा देते है या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें जिंदगीभर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक घटना मुंबई में हुई है। लोकल ट्रेन में स्टंट करते समय एक युवक का दाहिना हाथ कट गया, जबकि एक अन्य के सिर में चोट लग गई। घटना जोगेश्वरी और अंधेरी रेलवे स्टेशनों के बीच में हुई है। ट्रेन से गिर जाने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना सोमवार रात 11 बजे की है। जब जोगेश्वरी स्टेशन को पार करने के बाद ट्रेन की गति धीमी हो रही थी। दोनों घायलों की पहचान खबीरुल्ला खान (22) और जमीरुल्ला खान (19) के रूप में हुई है। अंधेरी जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष देवारे के अनुसार, घटना के तुरंत बाद दोनों पीड़ितों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोहनी से कटा पीड़ित का हाथ

पुलिस ने बताया है कि, खबीरुल्ला का हाथ उसकी कोहनी से कट गया है, जबकि जमीरुल्ला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस निरीक्षक संतोष देवारे ने कहा है, 'हमने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है क्योंकि दोनों पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, हम उनपर स्टंट करने और उनके जीवन को खतरे में डालने के लिए मामला दर्ज करेंगे।' देवारे ने बताया कि, दोनों वसई के रहने वाले हैं और अंधेरी में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करते हैं।

ट्रेन धीमी होने पर करने लगे स्टंट

पुलिस के अनुसार, सोमवार को काम पूरा करने के बाद खबीरुल्ला और जमीरुल्ला चर्चगेट फास्ट ट्रेन से अंधेरी के लिए ट्रेन ली थी। दोनों ट्रेन के फुटबोर्ड पर खड़े थे और ट्रेन धीमी होने पर पोल को छूने की कोशिश करने के लिए स्टंट करना शुरू कर दिया। जैसे ही उन्होंने पोल को छुआ, ट्रेन ने गति पकड़ ली जिससे वह दोनों नीचे गिर गए। पासिंग ट्रेन से खबीरुल्ला का हाथ कुचल गया। एक यात्री ने घटना के बारे में स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। फिर रेलवे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने कहा है, 'हमने दोनों लोगों को अंधेरी स्टेशन पर पहुंचाया और उन्हें कूपर अस्पताल ले गए। चूंकि वे अपना बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए हमने उनके खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article