मुंबई

मुंबई में चोरी का अजीब मामला, बिजनेसमैन को लगा 'जिन्न' ने की चोरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:35 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बिजनेसमैन की भतीजी ने उसके घर से 14 लाख रुपये की चोरी कर अपने कजिन भाई को दे दिए। वहीं बिजनेसमैन के परिवार को लगा कि, यह चोरी जिन्न (आत्मा) ने की है।

Image

व्यापारी को लगा जिन्न ने की चोरी

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजनेसमैन की भतीजी ने की घर में लाखों रुपये की चोरी
  • चोरी के गहने और नकदी कजिन भाई को दी
  • घरवालों को लगा जिन्न ने की चोरी

Mumbai Crime News: अब तक आपने चोरी की कई तरह की अजीब घटनाएं सुनी होंगी। कुछ ऐसी भी घटनाएं सुनी होंगी जो हैरान करने और विश्वास करने लायक भी नहीं होगी, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी 'जिन्न' (आत्मा) या भूत ने घर में लाखों रुपये की चोरी कर ली हो। जी हां, मुंबई में चोरी की एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 10 लाख रुपये के नकदी और 4 लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। घटना दक्षिण मुंबई की है, एक बिजनेसमैन के घर में लाखों रुपये की नकदी और गहनों की चोरी हुई है।हैरान कर देने वाली बात यह है कि, इस पूरी चोरी की घटना में मुख्य आरोपी पीड़ित बिजनेसमैन की 13 साल की भतीजी निकली है, जो उसके साथ मझगांव इलाके में रहती थी, क्योंकि उसके माता-पिता अरब देश में काम करते थे। भतीजी ने चोरी की सारी नकदी और गहने सूरत निवासी अपने चचेरे भाई को सौंप दिए थे।

पिछले महीने पता चला था चोरी का

जांच के बाद पुलिस ने चोरी के मामले में हुसैन पत्रवाला और उनके दो दोस्त हुसैन बॉम्बेवाला और अब्बास अटारी को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी सूरत के रहने वाले हैं। मामले पर भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अहोक खोत ने कहा है कि, 40 वर्षीय बिजनेसमैन ने पिछले महीने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि, उनके घर से 4 लाख रुपये के सोने के गहने और 10 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच शुरू की।

जिन्न पर हुआ चोरी का शक

जब पुलिस परिवार से लापता सामान के बारे में जानकारी एकत्र कर रही थी तो उन्होंने देखा कि, बिजनेसमैन की किशोर भतीजी संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थी। उसकी बॉडी लैंग्वेज भी संदिग्ध थी। खोत ने कहा, 'हमने आगे लड़की से पूछताछ की और उसने पत्रावाला को जेवर और नकदी सौंपने की बात स्वीकार की।' शिकायतकर्ता ने हमें बताया कि, कुछ गहने गायब हो गए थे और परिवार ने फरवरी से इस पर ध्यान दिया था। हालांकि, उन्होंने सोचा कि, यह एक जिन्न की करतूत थी और उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की। खोत ने आगे कहा, ' पीड़ित ने हमें बताया कि, वह अपना घर बदलने की सोच रहा था क्योंकि उसे लग रहा था कि उसके घर में जिन्न (आत्मा) है। हालांकि इस पूरे मामले में नाबालिग को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article