मुंबई

Mumbai News: पुलिस कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड ने शराब पीकर 'दोस्त' से किया दुष्कर्म

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Oct 29, 2022, 01:53 PM IST

Mumbai News: मुंबई में दुष्कर्म की अलग तरह की घटना देखने को मिली है। वसई-विरार पुलिस ने एक कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला आरोपी कांस्टेबल की दोस्त थी। नशे में देख दोनों ने पीड़िता का फायदा उठाया।

Image

महिला के साथ कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड ने किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुष्कर्म का अलग तरह का मामला आया सामने
  • कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
  • महिला के नशे में होने का उठाया फायदा

Mumbai Crime News: मुंबई में दुष्कर्म का अलग तरह का मामले सामने आया है। अपने पति के साथ झगड़े के बाद एक 31 वर्षीय महिला कुछ सलाह लेने के लिए अपने दोस्तों के पास गई, लेकिन उसे इस बात का थोड़ा सा भी एहसास नहीं था कि, उसके दोस्त ही उसके साथ हैवानियत करेंगे। महिला का दोस्त वसई पुलिस स्टेशन का एक कांस्टेबल है, कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना 24 सितंबर को हुई थी, लेकिन कांस्टेबल और उसकी गर्लफ्रेंड महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, इसलिए पीड़िता ने वसई-विरार पुलिस को ईमेल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी कांस्टेबल की पहचान राहुल के रूप में हुई है। नालासोपारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि, बुधवार को अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों ने दुष्कर्म के लिए महिला की शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया था। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि, वह 2021 में अपने पति के माध्यम से आरोपी राहुल से मिली थी।

पीड़िता का पति के साथ झगड़ा हुआ

दिसंबर 2021 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान राहुल ने महिला को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया। इसके बाद आरोपी कपल उससे अक्सर मिलते थे और एक-दूसरे को घर की पार्टियों में भी आते- जाते थे। 22 सितंबर को ऐसी ही एक पार्टी के दौरान आरोपी कपल की मौजूदगी में पीड़िता और उसके पति के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। अगले दिन भी पीड़िता का पति से फोन पर झगड़ा हो गया और उसका पति घर नहीं लौटा। उसने इस बात को आरोपी महिला के साथ शेयर करने का फैसला किया।

नशे में उठाया मौके के फायदा

24 सितंबर को पीड़िता नालासोपारा स्टेशन पर आरोपी कपल से मिली, जिसके बाद वे उसे अपने वाहन में अपने फ्लैट ले गए। इसके बाद आरोपी कपल ने महिला को खाना और ब्रांडी परोसी। जब महिला ने शराब पीने से मना किया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और शराब पिलाई। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि, दो पैग के बाद उसे ज्यादा नशा हो गया था और चक्कर आने लगे थे। पीड़िता को नशे में देख उसके साथ आरोपी कपल ने रेप किया। महिला के होश में आने पर आरोपी कपल ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 18 अक्टूबर को पीड़िता ने अपने पति को इस पूरी घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन दोनों ने ईमेल के जरिए इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article