मुंबई

Mumbai: इनकम टैक्स ऑफिसर बन डेयरी मालिक को पकड़ा गए नकली नोट, 3 शातिर ठग हुए गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 03:30 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर एक डेयरी मालिक को ठगने का आरोप है। ठगों ने इनकम टैक्स ऑफिसर बन पीड़ित को झांसे में लिए और उसके साथ 20 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने पीड़ित को पैसे देने के नाम पर 'भारतीय बच्चों का बैंक' नकली नोट दिए।

Image

डेयरी मालिक के साथ ठगी करने वाले गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार
  • ठगों ने एक डेयरी मालिक के साथ की 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी
  • ठगों ने इनकम टैक्स ऑफिसर बन पीड़ित को दिया झांसा

Mumbai Crime News: मुंबई में ठगी की एक अलग तरह की घटना सामने आई है, जहां तीन शातिर ठगों ने इनकम टैक्स ऑफिसर पर एक दूध की डेयरी चलाने वाले के साथ धोखाधड़ी की है। मुंबई पुलिस ने तीनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि, तीनों आरोपियों ने डेयरी मालिक से कुल 20 लाख रुपये की ठगी की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवरम, रविकांत और योगेश के रूप में हुई है। सभी बुलढाणा के रहने वाले हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 40 लाख रुपये देने का वादा किया था, जो आयकर विभाग की ओर से जब्त किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का विश्वास हासिल करने के लिए आरोपी उसे मुंबई के अलग-अलग पांच सितारा होटलों और हाई-एंड रेस्तरां में ले जाते थे।

इस तरह दिया पैसों का लालच

इतना ही नहीं पीड़ित को आरोपियों ने कई महंगी और लग्जरी कारों में भी सफर करवाया। मामले पर माटुंगा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण ने कहा है कि, तीनों ने खुद को आयकर अधिकारी बताया और पीड़ित से कहा कि, उनके पास करीब 40 लाख रुपये की नकदी है। वे नकदी का इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि आई-टी रिकॉर्ड में करेंसी नोटों के नंबर का उल्लेख किया गया है, लेकिन विभाग के बाहर कोई भी व्यक्ति नकदी का इस्तेमाल कर सकता है।

नकली नोटों का बैग सौंपा

आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 40 लाख रुपये के बदले 20 लाख रुपये देने का लालच दिया। पीड़ित को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए रुपये की जरूरत थी, तो उसने उन्हें तुरंत हां बोल दिया। पीड़ित ने 20 लाख रुपये अपने रिश्तेदारों से उधार लिए और आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने पीड़ित को एक बैग सौंपा, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि, उसमें 40 लाख रुपये हैं। जब डेयरी मालिक ने बैग खोला तो उसमें नकली नोट थे, जिन पर 'भारतीय बच्चों का बैंक' छपा हुआ मिला। जब पीड़ित को पता चला कि, उसके साथ धोखा हुआ है, तो आरोपी मौके से भाग गया था। बाद में, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया।\
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'