पुणे

नकली पुलिस बन आईटी इंजीनियर के साथ तीन ने की लूट, 68 हजार का मोबाइल लूटकर फरार

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 2, 2022, 12:39 PM IST

Pune Crime News: पुणे में तीन बदमाशों ने एक आईटी इंजीनियर के साथ लूटपाट की है। तीनों बदमाशों ने नकली पुलिस बन इंजीनियर के साथ पहले मारपीट की फिर उसका 68 हजार का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पुणे में आईटी इंजीनियर के साथ लूटपाट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन बदमाशों ने एक आईटी इंजीनियर के साथ की लूटपाट
  • नकली पुलिस बन इंजीनियर के साथ पहले मारपीट की फिर लूट लिया मोबाइल
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Pune Crime News: ठगी के अलग-अलग तरह के मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। शातिर बदमाश फर्जी पहचान बनाकर भी मासूम लोगों के साथ ठगी करते रहते हैं। बीते कुछ वक्त से ठग नकली पुलिस बन कर लोगों के साथ लूटपाट करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे में देखने को मिला हैं, जहां नकली पुलिस अधिकारी बन तीन बदमाशों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के नाम पर एक आईटी इंजीनियर के साथ लूटपाट की है।

घटना पुणे के पिंपलगांव रोड की है। पुलिस ने बताया है कि, जब आईटी इंजीनियर ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और लोहे की रॉड से उसके पैर पर हमला कर दिया। पीड़ित आईटी इंजीनियर की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

रिश्तेदार को छोड़कर आ रहा था पीड़ित

आरोपी शंकर और दत्ता को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आईटी इंजीनियर के साथ घटना गोलेगांव-पिंपलागांव रोड पर सोमवार तड़के ढाई बजे हुई थी। शिकायतकर्ता आईटी इंजीनियर हिंजवडी आईटी पार्क में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। वह सोमवार को अपने रिश्तेदार को वाघोली में छोड़ने के बाद अपनी कार में आ रहा था। तीनों बदमाश ने पीड़ित को रोका और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उससे कार के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा।

इंजीनियर के साथ की मारपीट

आरोपियों ने पीड़ित शिकायतकर्ता को पूछताछ के नाम पर पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए अपनी कार में बैठा लिया और फिर लूटपाट की। मामले पर अलंदी थाने के एक अधिकारी ने कहा है कि, जब पीड़ित उनकी कार में बैठा तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया था। जब एक आरोपी ने उसका मोबाइल हथियाने की कोशिश की, तो पीड़ित ने विरोध किया और एक आरोपी ने उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। फिर तीनों आरोपी उसके 68,000 रुपये का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। आलंदी पुलिस स्टेशन में धारा 394 (स्वेच्छा से लूट करने में चोट पहुंचाना), 397 (डाकू या डकैत, मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के प्रयास के साथ), 170 (एक लोक सेवक की पहचान) और भारतीय दंड की 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article