मुंबई

Mumbai Crime News: बेरहम पति ने पत्नी और 5 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:38 PM IST

Mumbai Crime News: औरंगाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने यह दर्दनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की
  • सोते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतारा
  • हत्या के पीछे की वजह जानने में जुटी पुलिस

Mumbai Crime News: कुछ अपराध रिश्तों को ताड़-ताड़ कर देने वाले होते हैं, जिसमें आरोपी सारे रिश्तों को भूलकर एक-दूसरे की जान का दुश्मन बन जाता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में देखने को मिला है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 5 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना औरंगाबाद के मजलगांव तालुका के मंजरथ गांव की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बुधवार को बीड़ पुलिस (Police) ने घटना की जानकारी दी है।

आरोपी की पहचान पांडुरंग डोडटाले के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 साल है। उसकी मृत पत्नी का नाम लक्ष्मी (24) और दंपत्ति के बेटे का नाम अरविंद था। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी पांडुरंग डोडटाले ने मृतक पत्नी और बेटे की खोपड़ी पर भारी हथियार के हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई।

पत्नी और बेटे के सोने पर किया हमला

माजलगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक योगेश खटकल ने जानकारी देते हुए बताया है कि, पांडुरंग डोडटाले ने अपराध करने के लिए कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया था। उसने अपनी पत्नी और बेटे पर उस वक्त हमला किया जब वे सो रहे थे। अरविंद के दो अन्य भाई-बहन भी उसी कमरे में सो रहे थे, लेकिन आरोपी पिता ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। खटकल ने कहा है कि, लक्ष्मी की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हंगामा और रोने की आवाज ने सुन पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस ने बताया है कि, पड़ोसियों में से किसी एक ने ग्रामीण पुलिस को सूचना दी और जल्द ही एक टीम भेजी गई। लक्ष्मी और अरविंद को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसने अभी तक उसने इस क्रूर हमले के पीछे के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस से मुताबिक, लक्ष्मी के कुछ रिश्तेदारों ने दावा किया है कि, आरोपी डोडटाले कथित तौर पर अपने ससुराल वालों से पैसे की मांग कर रहा था। जब वह पैसे नहीं दे पाए, तो वह अपनी पत्नी से नाराज हो गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article