लखनऊ

Lucknow News: पति-पत्‍नी ने पहले साथ बैठकर पी जमकर शराब, फिर पानी लाने के विवाद में पीट-पीटकर पत्नी की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:58 PM IST

Lucknow News: मुसाफिरखाना में हत्‍या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति और पत्‍नी ने साथ बैठकर शराब पी और फिर पानी के विवाद में पति ने पत्‍नी की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Image

पानी के लिए पति ने पीट-पीटकर दी पत्‍नी की हत्‍या। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. नशे में धुत आरोपी पति ने पत्‍नी से मांगा था पानी
  2. पानी देने से इंकार करने पर डंडे से जमकर पीटा
  3. हत्‍या के बाद आरोपी चला गया दुर्गा पूजा देखने

Lucknow News: शराब के नशे में पानी लाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। यह वारदात मुसाफिरखाना के हरदोइया गांव की है। रविवार रात को नशे में धुत पूर्व कोटेदार पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उसे कमरे में बंद कर दुर्गा पूजा महोत्सव देखने चला गया। वहां से देर रात जब वह लौट कर वापस आया तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। आरोपी ने सुबह होने पर इस घटना को छुपाने की कोशिश कि, लेकिन धीरे-धीरे इस हादसे की खबर पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी अनुसार, मुसाफिरखाना के हरदोइया गांव निवासी राम मनोहर पहले ग्राम पंचायत का कोटेदार था। अब वह किसानी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि, रविवार की रात वह और उसकी पत्नी दोनों ने पहले साथ बैठकर जमकर शराब पी। पुलिस जांच में पता चला कि, शराब पीने के दौरान ही पति ने अपनी पत्नी से पानी मांगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई होने लगी।

पिटाई करने के बाद दुर्गा पूजा देखने चला गया आरोपित पति

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, पत्‍नी ने पानी लाने से इंकार कर दिया था, जिससे उसे गुस्‍सा आ गया और उसने नशे की हालत में अपनी पत्नी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसे डंडे से भी पीटा। जब वह बेसुध होकर गिर पड़ी तो वह उसे कमरे में बंद करके गांव में दुर्गा पूजा देखने चला गया। लौटने के बाद उसने देखा तो कि उसकी पत्‍नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसे पड़ोसियों को बताया कि, उसकी पत्‍नी की गिरकर मौत हो गई, लेकिन सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन व सीओ अर्पित कपूर ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article