मुंबई

Mumbai Coastal Road: ऊपर समंदर की लहरें, नीचे आपकी कार, Sea टनल!- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 11:54 PM IST

Mumbai Coastal Road News: इस सड़क से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि इस सड़क द्वारा बनाई गई खुली जगह, हरित स्थान और साइकिल ट्रैक नागरिकों को एक साथ आने का मौका देगा।

पहली बार देश में समुंद्र के नीचे से गुजरने वाली सड़क बन रही है। इस प्रोजेक्ट को Mumbai Coastal Road Project नाम दिया गया है। इस कोस्टल रोड फेज 1 की लंबाई 10.85 किलोमीटर जो कि मरीनड्राइव से लेकर बांद्रा वरली सीलिंक तक है। इससे मुंबई वासियों को ट्रैफिक से भी निजात मिलेगा।

मुंबई कोस्टल रोड इंजीनियरिंग की बेहतरीन मिसाल बनने जा रहा है। इस सड़क से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस सड़क द्वारा बनाई गई खुली जगह, हरित स्थान और साइकिल ट्रैक नागरिकों को एक साथ आने का अवसर प्रदान करेगा और यही इस सड़क की असली सुंदरता होगी बीएमसी ने ये कहा है।

तटीय मार्ग की अवधारणा के साथ-साथ वर्तमान प्रगति को दर्शाने वाला वीडियो दिखाया गया। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल और अश्विनी भिड़े ने फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया है। प्रदर्शनी सभी नागरिकों के लिए खुली है। प्रदर्शनी को 3 मई से 21 मई, 2023 को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक देखा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article