मुंबई

मिर्ची वोटिंग सिग्नल : रेडियो मिर्ची की अनोखी पहल, ताकि मतदान के लिए बाहर आए हर मुंबईकर

देश में लोकसभा चुनाव की गूंज है और आमची मुंबई में 20 मई को मतदान होगा। मुंबई के लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकलें और अपने इस अधिकार का खुलकर इस्तेमाल करें, इसके लिए रेडियो मिर्ची ने एक खास पहल 'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' की शुरुआत की है।

Image

मिर्ची वोटिंग सिग्नल

Photo : Times Now Digital

मुंबई का प्रमुख रेडियो स्टेशन, मिर्ची मुंबई 'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' (Mirchi Voting Signal) नाम से एक अभूतपूर्व अभियान चला रहा है। रेडियो मिर्ची के इस अभियान को बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) का साथ मिला है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के अपने मौलिक अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत 15 मई से 17 मई, 2024 तक मुंबई के आइकॉनिक हेरिटेज लैंडमार्क छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के पास नगरपालिका मुख्यालय के सामने लाइव रेडियो स्टेशन और सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है।

'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' सिर्फ एक अभियान न होकर मतदान का उत्साह पैदा करने वाला आंदोलन है। हर उम्र और क्षेत्र के लोगों को अपने शहर और अपने देश के भविष्य को आकार देने में अपने मतदान की शक्ति को पहचानने में मदद करेगा यह अभियान। आकर्षक चर्चाओं, इंफॉरमेटिव सेशंस और इंटरैक्टिव एक्टिविटी के जरिए यह अभियान मुंबईकरों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए जरूरी जानकारी देकर प्रेरित और उत्साहित करेगा।

ज्ञात हो कि आगामी 20 मई 2024 को मुंबई में मतदान दिवस है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोग इस अवसर को कम न आंकें और अनदेखा न करें। 'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' के जरिए प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति कर्तव्य, जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान का प्रयास है कि नागरिकों में गौरव और स्वामित्व की भावना पैदा कर, उन्हें लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होकर मतदान के लिए आगे आने को प्रेरित किया जाए।

डेली यात्री और यहां से गुजरने वाले लोग इस पूरे कार्यक्रम के दौरान रेडियो मिर्ची के रेडियो जॉकी (RJs) से बात कर पाएंगे। वह मतदान का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर कर सकते हैं और इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके वोट के महत्व के बारे में बताया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि तीन दिन के इस कार्यक्रम में 3-4 मीलियन यानी 30-40 लाख लोग यहां आएंगे और यह कार्यक्रम मतदान के लिए जागरुकता बढ़ाने का एक बड़ा माध्यम साबित होगा।

यह कैंपेन अपने आपमें कितना बड़ा और जरूरी है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रेडियो मिर्ची को इस ऐतिहासिक जगह पर अपना पूरा स्टूडियो सेटअप करने की मंजूरी मिली है। इस कार्यक्रम में बीएमसी और राज्य की अन्य संस्थाओं के बड़े चेहरे और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। इससे मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने और उन्हें उनकी नागरिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत करने में और भी मदद मिलेगी।

ENIL मुंबई के बिजनेस डायरेक्टर अक्षय ओबरॉय का कहना है, मुंबई में मतदान के प्रति उत्साह और सक्रिय नागरिकता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हमारे प्रयास 'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' का नेतृत्व करके हमें बेहद खुशी है। बीएमसी के साथ इस ऐतिहासिक सहभागिता के जरिए हम यहां के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने और देश की आवाज में शामिल करना चाहते हैं। इससे हमारे लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी।

'मिर्ची वोटिंग सिग्नल' मुंबई के लिए एक अनोखी पहल है, इसके जरिए लोकतांत्रिक भागीदारी और नागरिक सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत होगी। अब जब मुंबई में मतदान का समय नजदीक है तो रेडियो मिर्ची सभी मुंबइकरों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। ताकि लोकतंत्र में उनकी भी गिनती हो, उनकी भी आवाज सुनी जाए।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article