मुंबई

मुंबई में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने पड़ोसियों पर किया चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 11:48 PM IST

दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी इमारत में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

Image

मंबई में तीन की हत्या

Photo : iStock

मुंबई: दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को एक रिहायशी इमारत में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ग्रांट रोड स्थित पार्वती मेंशन में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया था, और उसे संदेह था कि पड़ोसियों ने उन्हें उकसाया था। वह तभी से मानसिक रूप से परेशान था और शुक्रवार को अपने पड़ोसियों को देखकर वह अपने घर गया, चाकू उठाया और कथित तौर पर पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को गिरगांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जयेंद्र मिस्री (77), उनकी पत्नी इलाबेन मिस्त्री (70) और जेनिल ब्रह्मभट्ट (18) की मौत हो गई। इसके अलावा घरेलू सहायक प्रकाश वाघमारे (53) और स्नेहल ब्रह्मभट्ट (44) का इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि डीबी मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'