मुंबई

पति भी होते हैं प्रताड़ित... नासिक में दर्द सुनाने जुटी 100 से ज्यादा पतियों की भीड़, पुरुष आयोग की भी उठी मांग

महाराष्ट्र के नाशिक में शनिवार को एक खास सभा आयोजित की गई। जिसमें अपनी पत्नियों से प्रताड़ित होने वाले पतियों ने हिस्सा लिया। इस सभा में 100 से अधिक पुरुष शामिल हुए। इस दौरान पुरुषों की समस्याओं और उनसे जुड़े कानूनी पहलुओं चर्चा की गई।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किये जाने वाले पुरुषों की एक सभा आयोजित की गई। अपनी पत्नियों के उत्पीड़न से तंग आकर सौ से अधिक पुरुष एकत्र हुए। यह सम्मेलन पुरुष स्वाभिमानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पुरुषों की समस्याओं और कानूनी मुद्दों पर चर्चा की गई।

महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन तो बहुत हैं, लेकिन पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन कम हैं, इस कमी को पूरा करने और पुरुषों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुरुष स्वाभिमानी फाउंडेशन द्वारा अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किये गये पुरुषों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष उन पुरुषों के एकत्र होने का दूसरा वर्ष है, जो अपनी पत्नियों द्वारा दुर्व्यवहार के शिकार हुए हैं।

सख्त कानून की उठी मांग

नासिक में आयोजित हुई इस सभा में पुरुषों के पक्ष में सख्त कानून की मांग की गई। साथ ही स्वतंत्र पुरुष आयोग की भी मांग की गई। इसके अलावा पुरुषों को मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article