मुंबई

Mumbai Fire: बोरीवली के गोराई इलाके की सोसाइटी में लगी भीषण आग, एक महिला की जलकर मौत

Mumbai Fire: बोरीवली के गोराई इलाके की सोसाइटी के शेड में भीषण आग लग गई तो फैलते हुए बगल की एक ग्राउंड-प्लस-वन भवन की पहली मंजिल तक फैल गई। इस हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया। आग में शेड में रखा सामान जलकर राख हो गया है।

Mumbai Fire: मुंबई में बोरीवली के गोराई इलाके में सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। आग में काफी सामान भी जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि यह हादसा गोराई सेक्टर 2 में मंगलमूर्ति अस्पताल के पास, नालंदा सीएचएस के पास स्थित साईं स्मृति सोसाइटी की है। आग की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को सुबह करीब 11.48 पर मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थित को देखते हुए इसे लेवल 1 की आग घोषित किया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

अधिकारी ने बताया कि आग भूतल पर स्थित एक शेड में लगी थी। इसके अंदर सजावट का सामान रखा हुआ था और इसका इस्तेमाल एक गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस शेड का साइज लगभग 15 गुणा 40 फीट का था। यहां लकड़ी का फर्नीचर, कपड़े व अन्य सजावटी सामान जैसे ज्वलनशील वस्तुएं भरी हुई थी। यहां लगी आग इतनी ज्यादा थी कि वह बगल के एक ग्राउंड-प्लस-वन भवन की पहली मंजिल तक फैल गई, जिससे धातु और लकड़ी के फर्नीचर और अन्य संग्रहित सामग्री प्रभावित हुई।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

आग लगने की सूचना पर दमकल की 10 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, बीएमसी के स्थानीय वार्ड कार्यालय और बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर स्थिति पर काबू पाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2:02 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

दो लोगों को बचाया गया

बचाव अभियान के दौरान, इमारत की सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए पहली मंजिल से दो पुरुष निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि उसी मंजिल पर एक महिला बाथरूम में फंसी हुई थी, जिसे बचाकर तुरंत लोटस अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से 37 वर्षीय पूजा विनयचंद्र पारेख नामक महिला 50 प्रतिशत तक जल चुकी थी और अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article