मुंबई

महाराष्ट्र के पालघर की एक दवा कंपनी में बड़ा हादसा, गैस रिसाव के चलते 4 लोगों की मौत; दो अन्य घायल

Palghar Gas Leak: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में दवा कंपनी में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है।

Image

पालघर की एक दवा कंपनी में गैस रिसाव

Photo : Times Now Digital

Palghar Gas Leak: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में दवा कंपनी में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है। हादसा गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच पालघर जिले के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट नंबर 13 में स्थित मेडली फार्मास्युटिकल्स कंपनी में उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मौजूद नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक में गैस रिसाव होने लगी।

ICU में चल रहा इलाज

फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव की चपेट में 6 मजदूर आ गए जिसके तत्काल बाद उन्हें बोईसर के शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया है। मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के तौर पर हुई, जबकि रोहन शिंदे और निलेश हाडळ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article