पुणे: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। उन्होंने बताया कि अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
