मुंबई

महाराष्ट्र के बीड में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दंपति समेत चार की मौत

महाराष्ट्र के बीड में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

महाराष्ट्र के बीड में दर्दनाक सड़क हादसा

Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला बीड के तेलगांव-माजलगांव मार्ग का है। बताया जा रहा है कि रविवार रात 11:30 बजे के आसपास मेहकर-पंढरपुर पालखी राजमार्ग पर स्थित तेलगांव-माजलगांव मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे में चार की मौत

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बीड के माजलगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं और वे सभी किसी विवाद को सुलझाने के लिए शिरसला से भाट वडगांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में उनकी जान चली गई।

इससे पहले मुंबई गोवा-हाईवे पर हुआ था दर्दनाक हादसा

19 मई को महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और ड्राइवर घायल हो गया था। कार सवार सभी लोग मुंबई के मीरा रोड से रत्नागिरी के देवरुख में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी कार चालक का मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी के पास नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!