Chandrapur Road Accident: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले के राजुरा के कापनगाव हाईवे पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे का शिकार हुए 2 लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं एक घायल का इलाज राजुरा उपजिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे का बताया जा रहा है।
End of Article
