मुंबई

बिना प्रिस्क्रिप्शन कफ सिरप बिक्री पर महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, 88 मेडिकल स्टोर्स को बंद करने के आदेश, 107 को नोटिस

महाराष्ट्र में राज्य औषधि प्रशासन (FDA) ने बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के कफ सिरप और अन्य नियंत्रित दवाओं की बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत FDA की टीमों ने कई जिलों में औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच के बाद 88 मेडिकल स्टोर्स को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Image

88 मेडिकल स्टोर्स पर पड़ा ताला (सांकेतिक तस्वीर)

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के कफ सिरप और अन्य नियंत्रित दवाओं की बिक्री करने वाले दवा विक्रेताओं पर राज्य औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में चलाए गए इस विशेष अभियान में FDA की टीमों ने कई जिलों के मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया।

प्राथमिक जांच के बाद 88 मेडिकल स्टोर्स को तुरंत बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 107 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है, जिनके लाइसेंस निलंबित या रद्द किए जा सकते हैं। एफडीए अधिकारियों के अनुसार, यह मुहिम राज्यभर में और तेज की जाएगी ताकि बिना अनुमति दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद तेजी से शुरू की गई। महाराष्ट्र प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के मद्देनजर, बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। राज्यभर में अब हर जिले में FDA की टीमें सक्रिय हैं और मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी किसी संदिग्ध दवा बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article