मुंबई

मुंबई की नई ‘मेट्रो लाइफ लाइन’ की शानदार तस्वीरें फडणवीस ने की शेयर, कहा सेवा के लिए पूरी तरह से है तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 06:36 PM IST

Mumbai Metro: पीएम मोदी आज 12,600 करोड़ की लागत से तैयार नई मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 का उद्घाटन कर रहे हैं। इसस पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर लोगों को नई मेट्रो लाइन की झलक दिखाई है। फडणवीस ने मेट्रो की शानदार तस्‍वीरों को ट्वीट करते हुए पूर्व राज्‍य सरकार पर तंज भी कसा है।

Image

मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 (1-4)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • करीब 12,600 करोड़ की लागत से तैयार हुई यह मेट्रो लाइन
  • फडणवीस ने ट्वीट की पूर्व राज्‍य सरकार पर लगाया देरी का आरोप
  • मेट्रो को बताया मुंबईकरों का नया जीवन साथी

Mumbai Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी द्वारा करीब 12,600 करोड़ की लागत से तैयार नई मुंबई मेट्रो लाइन 2A और 7 का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस उद्घाटन से पहले महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फडणवीस ने नई मेट्रो लाइन की शानदार तस्‍वीरों को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए मुंबई के लोगों को बधाई दी है। इन तस्‍वीरों के साथ उन्‍होंने पूर्व की राज्‍य सरकार पर इस परियोजना में देरी करने का भी आरोप लगाया है।

फडणवीस ने मेट्रो की तस्‍वीरों को ट्वीट करते हुए कहा कि, 'प्रिय मुंबईवासियों, आपका नया जीवन साथी ऐसा दिखता है! और यह मत भूलिए कि कुछ लोगों ने आपको इससे दूर रखा और दशकों तक इसमें देरी की!, लेकिन अब, मेट्रो येलो लाइन 2A और रेड लाइन 7 आपकी सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है! फडवीस ने इस ट्वीट के साथ मेट्रो की कइ्र शानदार तस्‍वीरें भी पोस्‍ट की हैं। जिसमें इस मेट्रो की आधुनिकता की झलक साफ दिखती है। आइये तस्‍वीरों के माध्‍यम से जानते हैं इस मेट्रो की एबीसीडी।

पीएम मोदी आज इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने के साथ गुंदावली से मोगरा तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे। आम यात्री इस रेलवे लाइन पर 20 जनवरी से सफर कर सकेंगे। यह पूरी मेट्रो कॉरिडोर लाइन 35 किलोमीटर का है। इसमें दहिसर ई और डीएन नगर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 2ए करीब 18.6 किलोमीटर लंबी और अंधेरी ई-दहिसर ई को जोड़ने वाली मेट्रो 7 16.5 किलोमीटर लंबी है।

मेट्रो लाइन 2ए पर जहां कुल 17 स्टेशन पड़ेंगे। यह 6 मेट्रो लाइन के लिए इंटरकनेक्टिविटी सुविधा प्रदान करेगी। वहीं, मेट्रो लाइन 7 पर कुल 13 स्टेशन पड़ेंगे। इस मेट्रो लाइन के साथ चारकोप और मलवानी में 16.40 हेक्टेयर में मेट्रों के कोच के रख-रखाव के लिए मेंटनेंस डिपो बना है।

बता दें कि, मुंबई मेट्रो रेल के पहले चरण की आधारशिला 2006 में रखी गई थी। इसका निर्माण दो साल बाद 2008 में शुरू हुआ था। पहला चरण वर्ष 2013 में पूरा हुआ। जिसके बाद वर्ष 2014 में दूसरे चरण के तहत मेट्रो लाइन 2A और 7 का निर्माण शुरू हुआ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article