मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव से पहले एक्शन मोड में पुलिस, नासिक के होटल से जब्त किए 1.98 करोड़ रुपये

Nashik News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। नागपुर में पैसों से भरे बैग के बाद अब नासिक में होटल के कमरे से 1.98 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

Image

नासिक के होटल से मिले 1.98 करोड़ रुपये

Nashik News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। इसे पहले राज्य की पुलिस एक्टिव मोड में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई है। मतदान से पहले 188 नवंबर को नासिक के एक होटल में 1.98 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि नासिक में मिलने वाली नकदी ठाणे के कोपरी के आनंद नगर के निवासी की है। नासिक से पहले महाराष्ट्र पुलिस ने नागपुर में पैसो के भरा बैग और मुंबई में कई किलो चांदी बरामद की गई थी।

नासिक के होटल में मिली 1.98 करोड़ की नकदी

चुनाव आयोग और महाराष्ट्र पुलिस को नासिक के होटल में भारी मात्रा में नकदी होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जब होटल में छापेमारी की गई तो एक कमरे में पैसों से भरे दो बैग मिलें, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इन बैग में 1.98 करोड़ रुपये की नकदी थी। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा इसकी सूचना आईटी विभाग को दी गई और सारे पैसे को सरकारी खजाने में जमा कर दिया गया है। आईटी विभाग द्वारा अब इस मामले की आगे की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 1.98 करोड़ रुपये की जब्ती की कार्रवाई जिला कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर के मार्गदर्शन में की गई है।

नागपुर में मिला पैसों से भरा बैग

महाराष्ट्र पुलिस ने 13 नवंबर को नागपुर में एक व्यक्ति को पैसो से भरे बैग के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पुलिस को स्कूटर की डिक्की में 1.35 करोड़ रुपये और मौजूदा बैग में 15 लाख रुपये मिले थे। उसके बाद 15 नवंबर को मुंबई में एक टेंपो में 8,476 किलो की चांदी जब्त की गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article