मुंबई

Mumbai Local: मुंबई में बिजली के टूटे तार ने रोकी लोकल ट्रेन की रफ्तार, सेवाएं हुईं बाधित

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2023, 11:30 PM IST

Mumbai Local Train Services: मुंबई लोकल ट्रेन रूट पर बिजली का ओवरहेड तार टूट जाने से से हजारों यात्री परेशान हो गए, बताया जा रहा है कि दहिसर और बोरीवली के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन रूट पर बिजली का ओवरहेड तार टूट जाने से से हजारों यात्री परेशान हो गए

उत्तरी मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बिजली का ओवरहेड तार टूट जाने से लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के एक प्रवक्ता ने बताया कि तार टूट जाने के कारण एक वातानुकूलित (एसी) ट्रेन सहित तीन लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दहिसर और बोरीवली स्टेशनों के बीच, चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर तार टूटने के बाद सुबह करीब 10 बजे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर तार को ठीक कर दिया गया और ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी।

पश्चिम रेलवे के पास दक्षिण मुंबई में चर्चगेट और पालघर जिले के दहानू स्टेशन के बीच 128 किमी लंबा एक उपनगरीय गलियारा है।उपनगरीय सेवा को मुंबई की जीवनरेखा माना जाता है और लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन लगभग 35 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें