मुंबई

मुम्बई में कबूतरखानों पर प्रतिबंध के खिलाफ जैन मुनि नीलेशचंद्र '1 नवंबर से आज़ाद मैदान में करेंगे अनशन'

मुंबई में कबूतरखानों को बंद किए जाने के बाद जैन समुदाय में आक्रोश का माहौल है। इसी पृष्ठभूमि में, जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने 1 नवंबर से मुम्बई के आज़ाद मैदान में अनशन करने की घोषणा की

Image

मुम्बई में कबूतरखानों पर प्रतिबंध (फाइल फोटो:canva)

मुंबई के दादर स्थित कबूतरखानों को बंद किए जाने के बाद जैन समुदाय में आक्रोश का माहौल है। इसी पृष्ठभूमि में, जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने 1 नवंबर से मुम्बई के आज़ाद मैदान में अनशन करने की घोषणा की है।कबूतरखानों पर प्रतिबंध के फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने कुछ दिन पहले हथियार उठाने की चेतावनी भी दी थी।

हालांकि, अब उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का फैसला किया है और दिवाली के बाद 1 नवंबर से आज़ाद मैदान में अनशन पर बैठेंगे। जैन समुदाय का मानना है कि कबूतरखाने उनकी धार्मिक परंपरा का हिस्सा हैं और इन्हें बंद करना धार्मिक भावनाओं का अपमान है।

इसलिए, समुदाय इस फैसले के खिलाफ आक्रामक होता दिख रहा है। 7 अगस्त को BMC ने दादर में स्थित कबूतरखाने को ढक दिया और बिना इजाज़त खुले में कबूतर और पक्षियों को दाना डालने पर पाबंदी लगा दी थी। BMC के इस आदेश को जैन समाज ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी और आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी..जिससे हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया था।

बता दें कि मुंबई में कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध है, जो बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद जुलाई 2025 को लागू हुआ है। प्रतिबंध का कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम है, क्योंकि कबूतरों के मलमूत्र से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था। बीएमसी ने दादर कबूतरखाना सहित शहर के 51 कबूतरखानों को बंद करने और दाना डालने वालों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article