मुंबई

Mumbai: वानखेड़े स्टेडियम से IPL की जर्सी चोरी, BCCI स्टोर से 261 जर्सियां हुईं गायब; सुरक्षा मैनेजर पर केस दर्ज

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई के स्टोर से 13 जून को 261 आईपीएल खिलाड़ियों की जर्सियां चोरी हो गईं। जिसकी कीमत 6.52 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में बीसीसीआई ऑफिस के एक कर्मचारी ने एक सुरक्षा मैनेजर पर चोरी का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Image

वानखेडे़ स्टेडियम - फाइल फोटो (Credit -Mumbai Cricket Association)

Mumbai Crime News: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। जहां BCCI के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 261 आईपीएल खिलाड़ियों की जर्सियां चोरी हो गईं। पुलिस ने इस मामले में एक सुरक्षा मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी की गई जर्सियों को बरामद करने में भी जुटी हुई है।

13 जून को चोरी हुईं जर्सियां

बीसीसीआई के मर्चेंडाइज स्टोर से 13 जून 2025 को जर्सियों की चोरी हुई। इस मामले में बीसीसीआई के कर्मचारी हेमांग भरत कुमार अमीन (44) ने शिकायत दर्ज कराई है। वे वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई ऑफिस में काम करते हैं। उनकी शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में 17 जुलाई को मामला दर्ज किया गया। अमीन ने चोरी का आरोप मीरा रोड ईस्ट स्थित गौरव एक्सेलेंसी निवासी फारुख असलम खान (46) पर लगाया है, जो स्टेडियम में सुरक्षा मैनेजर के पद पर काम करते थे।

इन IPL टीमों की जर्सियां हुईं चोरी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा मैनेजर फारुख ने बिना अनुमति BCCI के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर में प्रवेश किया। जिसके बाद आईपीएल टीमों DC, MI, LSG, SRH, KKR, PBKS, GT, RCB, RR और CSK के खिलाड़ियों की जर्सियां चोरी कर लीं। आरोपी ने कुल 261 जर्सियों पर अपना हाथ साफ किया। जिसकी आनुमानित कीमत 6.52 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है। जिससे की चोरी की गई जर्सियों को बरामद किया जा सके।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article