मुंबई

लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान चोरी हुए 100 से अधिक मोबाइल, 20 FIR दर्ज

मुंबई के लालबागचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग के कई मामले सामने आए हैं। श्रद्धालुओं से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 20 एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Image

लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान 200 से अधिक चोरियां (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

मुंबई में लालबागचा राजा गणपति के विसर्जन के दौरान सोने की चेन और मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान चोरी होने की श्रद्धालुओं से कई शिकायतें मिलने के बाद कालाचौकी पुलिस स्टेशन में शनिवार से अब तक 20 FIR दर्ज की गई है। ज्यादातर पीड़ितों ने बताया कि उन्हें लालबाग स्थित लालबागचा राजा मंडल के पास निशाना बनाया गया, जहां दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 200 से अधिक चोरी की घटनाएं हुई है, जिनमे लोगों के मोबाइल और सोने की चेन स्नेचिंग की शिकायत मिली हैं। अब तक, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर 20 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 4 सुलझा लिए गए हैं और मोबाइल चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोने की चेन छीनने के सात मामले दर्ज किए गए, छह सुलझाए गए, दो चेन हुए बरामद है। पुलिस ने चैन स्नेचिंग मामलों में अब तक 12 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पिछले साल 200 से ज़्यादा मोबाइल चोरी की शिकायतें मिली

इस आस्था और उत्साह के बीच 'जेबकतरों' ने लोगो के मोबाइल और सोने की चेनों पर जमकर हाथ साफ किए। पिछले साल मुंबई के परल इलाके गणपति विसर्जन के बाद 200 से ज्यादा मोबाइल चोरी और सोने की चेन स्नेचिंग की शिकायतें मिली थी। पुलिस के मुताबिक, कई श्रद्धालु तो भीड़ में मोबाइल चोरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने तक नहीं पहुंचते, जिससे सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाता। गणपति विसर्जन के दौरान चोर गिरोह काफी सुनियोजित तरीके से भीड़ में सक्रिय हो जाते हैं। वे झुंड में आते हैं और लोगों की जेब से मोबाइल, पर्स, सोने की चेन जैसी कीमती चीजें निकाल लेते हैं। खास बात ये है कि यह सब कुछ इतने सफाई से होता है कि लोगों को पता भी नहीं चलता।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article