मुंबई

ठाणे में चिप्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, लगातार ब्लास्ट हो रहे सिलेंडर

महाराष्ट्र के ठाणे में चिप्स बनाने वाली कंपनी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। कंपनी में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो रहे हैं। आसमान में काला धुआं छा गया है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के ठाणे में चिप्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कई सिलेंडर में विस्फोट हुए। सिलेंडर में विस्फोट होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। साथ ही आसमान में काला धुआं फैल गया। यह कंपनी ठाणे के वागले एस्टेट परिसर में स्थित है, जहां आग लग गई है।

ब्लास्ट हो रहे सिलेंडर

चश्मदीदों ने बताया कि चिप्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसके चलते लगातार गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो रहे हैं। वहीं, घटनास्थल पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच चुकी हैं और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक किसी की जनहानि नहीं हुई है।

फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

जानकारी के अनुसार, ठाणे के वागले एस्टेट इलाके में वागले ट्रांसपोर्ट डिपो के पास वेंकट रमना फूड स्पेशलिटीज लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लग गई। ठाणे फायर ब्रिगेड तीन गाडियां और टीडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दे यह कंपनी में, वेफर, नमकीन, फरसान अन्य पदार्थ बनाए जाते थे, आग लगने का कारण का पता नही चल सका है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article