मुंबई

Maharashtra: पालघर में दर्दनाक हादसा, 12वीं मंजिल से नीचे गिरी चार साल की बच्ची, CCTV वीडियो आया सामने

Maharashtra: पालघर जिले में 12वीं मंजिल से एक बच्ची के नीचे गिरने से मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो सामने आई है। इस वीडियो बच्ची खिड़की पर बैठी हुई है और अचानक उसका बैलेंस बिगड़ता है, जिससे वह नीचे गिर जाती है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Image

पालघर में 12वीं मंजिल से नीचे गिरी चार साल की बच्ची की मौत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक चार वर्षीय बच्ची 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार बच्ची की मां ने उसे खिड़की के पास रखे जूतों के रैक पर बैठाया था। बच्ची वहां से अचानक उठकर खिड़की पर बैठ गई। इस बीच बच्ची की मां खुद चप्पल पहनने के बाद बच्ची को सैंडल पहनाने के लिए उठ ही रही थी कि बच्ची खिड़की से नीचे गिर गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि खिड़की पर बैठी बच्ची का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। इस घटना से पूरे घर में अफरातफरी मच गई। परिवार के कुछ लोग तुरंत भाग कर नीचे गए। मृत बच्ची की पहचान अन्विका प्रजापति के रूप में हुई है। यह घटना पालघर के नायगांव पूर्व की नवकार इमारत की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची की मां उससे कुछ ही कदम दूर थी। बच्ची को खिड़की पर बैठकर अपने आप को संभालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खिड़की से नीचे गिर गई। उसकी मां बच्ची को पकड़ने के लिए तुरंत भागी, लेकिन कुछ सेकंड की देरी हो गई। बच्ची को नीचे गिरता हुआ देख उसकी मां चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य लोग व पड़ोसी भी तुरंत बाहर आए। बच्ची का मां इस घटना से सदमे में है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article