मुंबई के थाणे में गोखले रोड स्थित अर्जुन टॉवर में भीषण आग लग गई है। आग की लपटों और धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी है। फिलहाल, आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाडियां मौजूद हैं। नगर निगम ने जानकारी दी है कि अभी तक किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है।
ठाणे नगर निगम के मुताबिक आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। नगर निगम ने जानकारी दी है कि अभी तक किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है। दिल्ली में शुक्रवार रात को निलोथी गांव के हनुमान धर्मकांटा के पास एक लकड़ी के सामान की फैक्ट्री में आग लग गई थी। दमकल की 28 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
इसी तरह कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में आग लग गई। 6 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। आग करीब सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास लगी थी, जिससे कई घंटे तक बुझाया नहीं जा सका। बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी बताई जा रही है, जिससे उसमें रहने वालों के मन में इसके गिरने की आशंका भी है। गर्स्टिन प्लेस के इलाके में कई पुरानी इमारते हैं। उनमें कई परिवार रह रहे हैं। फिलहाल, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
