शहर

कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार में इलाका

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में आग लग गई। 6 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं।

Image

, गार्स्टिन प्लेस में आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

कोलकाता: कोलकाता के 5वें गार्स्टिन प्लेस में आग लग गई। 6 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। आग करीब सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास लगी थी, जिससे कई घंटे तक बुझाया नहीं जा सका। बिल्डिंग करीब 100 साल पुरानी बताई जा रही है, जिससे उसमें रहने वालों के मन में इसके गिरने की आशंका भी है। गर्स्टिन प्लेस के इलाके में कई पुरानी इमारते हैं। उनमें कई परिवार रह रहे हैं। फिलहाल, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह तड़के 3:30 मिनट पर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से आग की लपटें और धुआं उठना शुरू हुआ था। तभी अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया था। करीब एक घंटे के अंतराल पर दमकल की पांच गाड़ियां स्पॉट पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर, समय रहते दमकल की टीमें आ जाती तो आग पूरी बिल्डिंग में न फैलती। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर नहीं काबू पाया गया था। हालांकि, अब पूरी तरह कंट्रोल पा लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!