मुंबई

DRI का चौंकाने वाला खुलासा, पुणे से अफ्रीका तक फर्जी एक्सपोर्ट नेटवर्क का भंडाफोड़; मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 115 करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट इंसेटिव घोटाले का खुलासा किया है। जिसमें मुंबई निवासी मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट ने अफ्रीकी देशों को घटिया कपड़े ओवरवैल्यू दिखाकर निर्यात किए और सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर करीब 115 करोड़ रुपये का फायदा उठाया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Mumbai Crime News: भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 115 करोड़ रुपये के एक बड़े निर्यात घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक मुंबई निवासी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी कस्टम ब्रोकरेज से जुड़ा हुआ है। यह घोटाला सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं के दुरुपयोग से जुड़ा है, जिसके जरिए आरोपियों ने कपड़ों की कीमत बढ़ाकर दिखाकर अफ्रीकी देशों को निर्यात किया और करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की। अधिकारियों ने इस मामले में छापेमारी में भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं।

DRI को मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि एक सिंडिकेट ड्यूटी ड्रॉबैक और RoSCTL (Rebate of State and Central Taxes and Levies) जैसी सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर रहा था। यह गिरोह अफ्रीकी देशों को ओवरवैल्यू और गलत घोषित किए गए कपड़ों का निर्यात कर रहा था। जांच में सामने आया कि पुणे के तालगांव आईसीडी से कई फर्जी आयात-निर्यात कोड (IEC) का उपयोग किया गया।

कपड़ों की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई

अधिकारियों ने दो लाइव कंसाइनमेंट की जांच की, जिसमें निर्यात किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता बेहद घटिया पाई गई। इनकी कीमत असल मूल्य से 5 से 6 गुना ज्यादा बताई गई थी। मुंबई में आठ ठिकानों पर छापेमारी कर डिजिटल सबूत और फर्जी इनवॉइस बरामद किए गए। शुरुआती जांच में 14 फर्जी IEC नंबरों का इस्तेमाल सामने आया है। मास्टरमाइंड ने कबूल किया कि उसने सस्ते कपड़े बिना बिल खरीदे और उन्हें निर्यात दस्तावेजों में बढ़ी हुई कीमत पर दिखाया। इस तरीके से सिंडिकेट ने करीब 18.74 करोड़ रुपये का ड्यूटी ड्रॉबैक और 96 करोड़ रुपये का RoSCTL लाभ अवैध रूप से हासिल किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article