Maharashtra Accident: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। हाईवे पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे से एक दिन पहले ही नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के आखिरी फेज का उद्घाटन किया गया था।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर यह हादसा इगतपुरी में सुरंग के पास हुआ। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक कार तेज रफ्तार से आई और आगे चल रहे ट्रेलर में टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा 6 जून की दोपहर को हुआ।
5 जून को सीएम और डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन
नागपुर-समद्धि महामार्ग के आखिरी फेज का उद्घाटन 5 जून को हुआ था। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री ने इस महामार्ग का उद्घाटन किया था। जिसके दूसरे दिन ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
