Maharashtra News: महाराष्ट्र के बल्लारपुर शहर के पास आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक पिकअप चालक ने टोल बूथ कर्मचारी को कुचल दिया। यह भयावह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। टोल बूथ कर्मचारी संजय वांद्रे (34) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना उस समय हुई जब वाहन टोल बूथ को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा था। संजय वांद्रे ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बेरहम चालक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
