मुंबई

मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद पर चूहे मिलने का दावा, बवाल मचने पर जांच के आदेश

तिरुपति लड्डू विवाद के बीच मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद पर चूहा मिलने का दावा किया गया है। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Siddhivinayak Mandir: तिरुपति के लड्डू प्रसादम को लेकर जारी विवाद के बीच मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद के पैकेट पर चूहे होने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। हालांकि, श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास (एसएसजीटी) ने आरोप से इनकार किया और कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदिर प्रशासन ने किया खारिज

शिवसेना नेता और एसएसजीटी अध्यक्ष सदा सर्वंकर ने मंगलवार को कहा कि रोजाना लाखों लड्डू बांटे जाते हैं और जिस स्थान पर वे बनाए जाते हैं, वह स्वच्छ है। वीडियो में एक गंदा स्थान दिखायी दे रहा है। मैं देख सकता हूं कि यह मंदिर का नहीं है और वीडियो कहीं बाहर बनाया गया है। कथित वीडियो में नीले रंग की एक ‘ट्रे’ में रखे लड्डू के पैकेट चूहों द्वारा कुतरे दिखाई दे रहे हैं।

जांच के दिए गए आदेश

सर्वंकर ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे और जांच के लिए एक डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सर्वंकर ने कहा कि मंदिर यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करता है कि प्रसाद स्वच्छ स्थान पर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि घी, काजू और अन्य सामग्री पहले जांच के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की प्रयोगशाला में भेजी जाती है और वहां से स्वीकृति के बाद इस्तेमाल की जाती है।’’ उन्होंने बताया कि पानी की भी प्रयोगशाला में जांच करायी जाती है।

क्या है तिरुपति लड्डू विवाद का मामला?

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि हम यह सुनिश्चित करने पर पूरा ध्यान देते हैं कि श्रद्धालुओं को दिए जाने वाला प्रसाद शुद्ध हो। बता दें कि तिरुपति मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले लड्डू को लेकर जारी विवाद के बीच यह वीडियो आया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती वाईएस जगनमोहन रेड्डी सरकार ने तिरुपति के लड्डू में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article